अनिद्रा का इलाज
नींद आने की दवा के सेवन से साइड इफ़ेक्ट हो सकते है। किसी कारण आपको अगर अच्छी नींद ना आए तो हमारी यही सलाह है की मेडिसिन लेने की बजाय घरेलू नुस्खे अपनाये, इनसे आप बिना किसी दवा के घर पर अनिद्रा का इलाज आसानी से कर सकते है।
1. किसी रोग की वजह से अगर नींद न आने की समस्या हो रही है तो ज़रूरी है की सबसे पहले उस रोग का इलाज करे।
2. नींद आने के नुस्खे करने के लिए सरसों के तेल से पैरों के तलवों की मालिश करने से भी अच्छी नींद आती है।
3. आपको अगर नींद कम आती हो या देरी से आती हो तो रात को सोने से पहले दस मिनट के लिए पैरों को गरम पानी में डाल कर बैठे फिर पैरों को साफ़ करे और सो जाए। सोते वक़्त पैर गरम रखने से अच्छी और गहरी नींद आती है।
4. गहरी नींद लाने के लिए रात को सोने से पहले 1 गिलास गरम दूध का पिए।
5. अनिद्रा का घरेलू इलाज में ग्रीन टी का सेवन करने से भी फायदा मिलता है। ग्रीन टी के सेवन से मानसिक तनाव दूर होता है। ध्यान रहे पूरे दिन में ग्रीन टी के एक या दो कप ही पिए। अधिक सेवन से आपकी नींद ना आने की समस्या बढ़ भी सकती है

Comments
Post a Comment