हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं

हड्डियों को मजबूत बनाना

1. पौष्टिक नाश्ता
शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए उत्तम आहार का सेवन करें। प्रतिदिन पौष्टिक चीज़ों को जैसे अखरोट, अलसी, बादाम और मूंगफली को अपने नाश्ते में शामिल करें। बादाम और मूंगफली प्रोटीन व अन्‍य पोषक तत्‍वों से भरपूर होने के कारण अस्थि-निर्माण में मदद करते हैं। इसके अलावा अखरोट और अलसी के सेवन से ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड पोषक तत्व मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।
2. कैल्शियम
हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के लिए आप आपने आहार में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाएं। इसके लिए आप अपने आहार में कैल्शियम युक्त पदार्थ दूध, दही और पनीर का अधिक से अधिक सेवन करें। यदि कोई दूध को पचाने में सक्षम नहीं हैं तो वे लोग दूध की जगह दही और पनीर को अपने आहार में शामिल करें।
3. विटामिन डी
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी से युक्त आहार को भी अपने भोजन में ज़रूर शामिल करें। सबसे ज़्यादा विटामिन डी अंडे की जर्दी में पाया जाता है। इसके अलावा थोड़ी देर धूप में भी ज़रूर बैठें क्योंकि धूप से भी हमारे शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है।
4. ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड
हड्डियों को ताक़त प्रदान करने के लिए ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड से युक्त भोजन जैसे अखरोट और अलसी को खाएं। इसके अलावा सार्डिन और सामन नामक दो पौष्टिक मछली को आपने आहार में शामिल करें। यह कैल्शियम, विटामिन डी और ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड से भरपूर होती है। जो हड्डियों को पोषक तत्व प्रदान करने के साथ साथ हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करती है।
5. एक्‍सरसाइज़ / व्यायाम
स्वस्थ शरीर और तेज़ दिमाग़ पाने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में योग और एक्सरसाइज़ को जैसे रस्‍सी कूदना, दौड़ना, कूदना, टहलना, सीढ़ी चढ़ना आदि को शामिल करें। नियमित एक्‍सरसाइज़ से हम न केवल रोगों से बचे रहते है बल्कि एक स्वस्थ शरीर को भी प्राप्त करते हैं।
6. कुछ देर धूप में रहें
हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें कैल्शियम और विटामिन डी दोनों की आवश्यकता होती है। धूप हमारे शरीर को विटामिन डी प्रदान करती है क्योंकि विटामिन डी के बिना हमारा शरीर ठीक से खाद्य पदार्थों से कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर सकता हैं। इसलिए विटामिन डी को प्राप्त करने के लिए रोज़ सुबह जल्दी उठकर सूरज की हल्की धूप का केवल 10 मिनट तक आनंद ज़रूर उठाएँ। आप चाहे तो सुबह सुबह सूरज की पहली किरण में योग करके सूर्य के किरणों की ऊर्जा प्राप्त कर विटामिन डी भी प्राप्त कर सकती हैं और योगा करके फ़िट भी रह सकती हैं।
7. पोटेशियम
पोटेशियम प्रत्‍यक्ष रूप से हमाऱी हड्डियों को मजबूत नहीं बनाता लेकिन यह शरीर से कैल्शियम हटाने वाले अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में मदद करता है। केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है।
8. नमक
डॉक्टरों के अनुसार आयोडीन युक्त नमक का सेवन हड्डियों के लिए आवश्यक है लेकिन नमक का अत्यधिक मात्रा में सेवन हड्डियों के लिए नुक़सानदेह हैं क्योंकि अत्यधिक नमक के सेवन से यह यूरीन से कैल्शियम को निकाल देता है जिससे हड्डियां कमज़ोर हो सकती है इसलिए अधिक नमक का सेवन न करें।
हड्ड‍ियों को स्ट्रांग बनाने के लिए आज से ही इन टिप्स को अपनाएं और स्वस्थ शरीर पाएं।

Comments

Popular posts from this blog

Neem ke fayde नीम के फायदे

तुलशी 25 के फ़ायदे हिंदी में