एसिडिटी के घरेलू उपचार

एसिडिटी के घरेलू उपचार



  1. एक गिलास पानी में एक नींबू निचोडें। भोजन के बीच-बीच में नींबू पानी पीते रहें। एसिडिटी का समाधान होगा।
  2. एक गिलास जल में २ चम्मच सौंफ़ डालकर उबालें।रात भर रखे। सुबह छानकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीयें। एसिडीटी नियंत्रण का उत्तम उपचार है।
  3. आधा गिलास मट्ठा( छाछ) में १५ मिलि हरा धनिये का रस मिलाकर पीने से बदहजमी ,अम्लता, सीने मे जलन का निवारन होता है।
  4. विटामिन बी और ई युक्त सब्जियों का अधिक सेवन करें।
  5. व्यायाम और शारीरिक गतिविधियाँ करते रहें।
  6. खाना खाने के बाद किसी भी तरह के पेय का सेवन ना करें।
  7. बादाम का सेवन आपके सीने की जलन कम करने में मदद करता है।
  8. खीरा, ककड़ी और तरबूज का अधिक सेवन करें।
  9. पानी में नींबू मिलाकर पियें, इससे भी सीने की जलन कम होती है।
  10. नियमित रूप से पुदीने के रस का सेवन करें ।
  11. तुलसी के पत्ते एसिडिटी और मतली से काफी हद तक राहत दिलाते हैं।
  12. नारियल पानी का सेवन अधिक करें।
  13. शाह जीरा अम्लता निवारक होता है। डेढ लिटर पानी में २ चम्मच शाह जीरा डालें । १०-१५ मिनिट उबालें। यह काढा मामूली गरम हालत में दिन में ३ बार पीयें। एक हफ़्ते के प्रयोग सेएसिडीटी नियंत्रित हो जाती है।
  14. भोजन पश्चात थोडे से गुड की डली मुहं में रखकर चूसें। हितकारी उपाय है।
  15. सुबह उठकर २-३ गिलास पानी पीये।
  16. तुलसी के दो चार पत्ते दिन में कई बार चबाकर खाने से अम्लता में लाभ होता है।
  17. सुबह-शाम २-३ किलोमिटर घूमने से तन्दुरस्ती ठीक रहती है और इससे अम्लता की समस्यासे निपटने में भी मदद मिलती है।
  18. आंवला एक ऐसा फ़ल जिससे शरीर के अनेकों रोग नष्ट होते हैं। एसिडीटी निवारण हेतु आंवला क उपयोग करना उत्तम फ़लदायी है।
  19. पुदिने का रस और पुदिने का तेल पेट की गेस और अम्लता निवारक कुदरती पदार्थ है। इसके केप्सूल भी मिलते हैं।
  20. फ़लों का उपयोग अम्लता निवारंण में महती गुणकारी है। खासकर केला,तरबूज,ककडी औरपपीता बहुत फ़ायदेमंद हैं।
  21. ५ ग्राम लौंग और ३ ग्राम ईलायची का पावडरबनालें। भोजन पश्चात चुटकी भर पावडर मुंह में रखकर चूसें। मुंह की बदबू दूर होगी और अम्लता में भी लाभ होगा।
  22. दूध और दूध से बने पदार्थ अम्लता नाशकमाने गये हैं।
  23. अचार,सिरका,तला हुआ भोजन,मिर्च-मसालेदार चीजों का परहेज करें। इनसे अम्लता बढती है। चाय,काफ़ी और अधिक बीडी,सिगरेट उपयोग करने से एसिडिटी की समस्या पैदा होती है। छोडने का प्रयास करें

Comments

Popular posts from this blog

हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं

Neem ke fayde नीम के फायदे

तुलशी 25 के फ़ायदे हिंदी में